फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ceasefire violation by pakistan on LOC Uttarakhand Soldier Shubham Injured

पाक गोलाबारी में घायल हुआ उत्तराखंड का लाल, गोली लगने के बाद भी पाकिस्तान की दो पोस्टें की तबाह

Thu, 25 Jul 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by pakistan on LOC Uttarakhand Soldier Shubham Injured
- फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में उत्तराखंड के बागेश्वर में ग्राम पालनीकोट निवासी 18 जैक राइफल यूनिट के सिपाही शुभम थापा गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


अपने साथी जवान को खोने के बाद भी घायल शुभम ने पाक सेना काे मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की दो पोस्टें तबाह हो गईं। घायल शुभम का सेना के कमान अस्पताल उधमपुर में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


मोहल्ला पालनीकोट निवासी सुरेंद्र सिंह थापा के पुत्र शुभम थापा 18 जैक राइफल यूनिट में सिपाही हैं। शुभम ने मिशन इंटर कॉलेज से 12वीं की है। इन दिनों वह जम्मू में तैनात हैं। एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के गांव बरडोह और बटल को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक भारी गोलाबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलांवाला के केरी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोलों से शुभम के अलावा मो. आरिफ शफी और आलम खान पठान घायल हो गए। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर सेना के कमान अस्पताल उधमपुर में लाया गया जहां आरिफ ने दम तोड़ दिया।

शुभम थापा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुभम के कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद भी शुभम में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी का मुकाबला करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की दो पोस्टें तबाह हो गईं। रेजीमेंट के आफिसर ने शुभम के पिता सुरेंद्र सिंह थापा को फोन पर शुभम के घायल होने की सूचना दी। सेना से फोन आने पर वह काफी चिंतित हो गए। उन्होंने दिल्ली में एक अस्पताल में नौकरी कर रही बेटी गीतांजलि को बेटे का हालचाल जानने के लिए उधमपुर भेजा।

बेटी के सेना के अस्पताल जाने के बाद ही उन्हें बेटे को गोली लगने के बारे में पता लगा। परिजनों ने बताया कि शुभम के कंधे और पैर में लगी गोली निकाल ली गई है। अभी उनका उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। क्षेत्र के लोगों ने शुभम के साहस की सराहना कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed