फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ceasefire Violation by Pakistan in nowshera sector rajouri Jammu Kashmir dehradun army man martyred

नौशेरा सेक्टर: पाक सेना की तरफ से हो रही गोलाबारी में देहरादून का लाल शहीद, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 17 Aug 2019 07:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Aug 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire Violation by Pakistan in nowshera sector rajouri Jammu Kashmir dehradun army man martyred
शहीद लांस नायक संदीप थापा - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर का जवाब देते हुए देहरादून का बेटा संदीप थापा शहीद हो गया। संदीप थापा 3/5 गोरखा राइफल में लांस नायक के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


वर्तमान में उनकी तैनाती राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में थी। उनका परिवार पौंडवाला राजावाला सेलाकुई में रहता है। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। संदीप के घर के बाहर लोगों को जमावड़ा लग गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया जाएगा

मालूम हो कि शनिवार की सुबह 6:30 बजे पाक की ओर से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारी शेलिंग की गई। जिसका जवाब देते हुए लांस नायक संदीप थापा घायल हो गए। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां उपचार के दौरान वह शहीद हो गए। रविवार की सुबह 11 बजे सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को हवाई सेवा से जॉलीग्रांट एयपोर्ट लाया जाएगा। जहां से उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा। रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें प्रेमनगर स्थित घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।  

2004 में वह भारतीय सेना में शामिल हुए थे

शहीद संदीप थापा 33 वर्ष के थे। वर्ष 2004 में वह भारतीय सेना में शामिल हुए थे। जून माह में वह आखिरी बार अपने घर आए थे। जिसके बाद से उनके परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। वर्ष 2012 में उनका विवाह दुधली डोईवाला निवासी निशा थापा के साथ हुआ था।

उनका तीन साल का छोटा बेटा भी है। संदीप थापा के छोटे भाई नवीन थापा भी उक्त बटालियन में राजौरी में तैनात हैं। दोपहर करीब 2:30 बजे परिजनों को लांस नायक संदीप के शहीद होने की सूचना मिली। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

मां राधा देवी, पत्नी निशा और बहन अनिता का रो-रो कर बुरा हाल

जिस समय परिजनों को संदीप के शहीद होने की सूचना मिली उस समय उनकी पत्नी निशा अपने मायके दुधली डोईवाला गई हुई थी। लेकिन संदीप के शहीद होने की सूचना मिलते ही वह भी देर शाम को घर लौट आई। मां राधा देवी, पत्नी निशा और बहन अनिता का रो-रो कर बुरा हाल है। 
 

संदीप की शहादत की सूचना मिलने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा 'कि सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में उत्तराखंड के सपूत संदीप थापा देश के लिए कुर्बान हुए हैं। मैं लांस नायक थापा की शहादत को कोटि कोटि नमन करता हूं। उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए, विश्वास दिलाता हूं हम सब हर समय शहीद के परिजनों के साथ खड़े रहेंगे।'

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून के संदीप थापा की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उत्तराखंड के वीर शहीद ने देश की अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई है। इसके लिए समूचा राष्ट्र संदीप थापा के प्रति कृतज्ञ रहेगा। शहीद के इस बलिदान को प्रदेश और देश के लोग हमेशा याद रखेंगे।

सूचना मिलने पर उनके नाते रिश्तेदार भी परिजनों को सांत्वना देने के लिए शहीद के आवास पहुंचे। वहीं, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, भाजपा नेता सुखदेव सिंह फरस्वाण आदि भी शहीद के आवास पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed