फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cctv camera will install on yamunotri dham yatra route

अब तीसरी आंख की निगरानी में होगी यमुनोत्री धाम की यात्रा, अधिकारियों की 24 घंटे रहेगी नजर

Sun, 24 Jun 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 24 Jun 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
cctv camera will install on yamunotri dham yatra route
yamunotri

यमुनोत्री धाम और जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक का दुर्गम पैदल मार्ग अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस के तहत गेल इंडिया के वित्तीय सहयोग से यहां अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से इस पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है। रविवार को डीएम की मौजूदगी में इसका सफल ट्रायल किया गया। जम्मू की जी मैक्स कंपनी ने यमुनोत्री धाम समेत जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पांच किमी पैदल मार्ग पर आठ अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन


वाइड एरिया नेटवर्किंग के माध्यम से इन कैमरों का कंट्रोल जानकीचट्टी, स्वान केंद्र बड़कोट और जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में दिया गया है। यहां इन कैमरों से मौके का लाइव टेलीकास्ट देखने के साथ ही इन कैमरों को 360 डिग्री तक घुमाकर चारों ओर की तस्वीरें एवं वीडियो ली जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

cctv camera will install on yamunotri dham yatra route
yamunotri

कंपनी के प्रतिनिधि रोहित संभियाल ने बताया कि कैमरों को यहीं बैठकर ऑपरेट किया जा सकता है। डीएम ने बताया कि स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस योजना के तहत 72 लाख रुपये लागत से यह सिस्टम स्थापित किया गया है।

इसकी मदद से यमुनोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विभु विश्वामित्र रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सचिन वैद्य आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed