{"_id":"58ff51874f1c1bb365c0d331","slug":"cctv-camera-will-fit-in-gaurikund","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी के बीच होगी केदारनाथ यात्रा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी अधिकारियों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी के बीच होगी केदारनाथ यात्रा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी अधिकारियों की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 25 Apr 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा में इस बार गौरीकुंड भी कैमरा की नजर में रहेगा। डीडीएमए ने यहां हाई फ्रीक्वेंसी कैमरा स्थापित कर दिया है, जिसका कंट्रोल रूम से लिंक रहेगा। इसके साथ ही बाबा केदार को यात्रा देहरादून सविचालय से भी लाइव देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा को लेकर शासन, प्रशसन सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिवर्ष नई-नई तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। वर्ष 2015 में जहां सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रा को लाइव किया गया था। वहीं, 2016 में इसे जिला मुख्यालय लिंक किया गया।
विज्ञापन
हाई फ्रीक्वेंसी कैमरे से रहेगी नजर
डीडीएमए द्वारा हाई फ्रीक्वेंसी कैमरा और छोटे-छोटे टावर की मदद से यह सुविधा दी गई। इस बार, इसे विस्तार किया गया है। अब, देहरादून सचिवालय से ही अधिकारी केदारनाथ यात्रा का लाइव स्थिति देख सकेंगे।
सबसे खास बात यह है कि इस बार गौरीकुंड भी कैमरे की नजर में रहेगा, जिससे यात्रा को और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। डीडीएम द्वारा केदारनाथ से सोनप्रयाग तक बीएसएनएल से लिंक कर चिन्हित स्थानों पर छोटे टावर लगाए गए हैं।
इन टावर से हाई फ्रीक्वेंसी कैमरा को लिंक किया गया है, जिनकी मदद से सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली, रुद्रा प्वाइंट और केदारनाथ को लाइव कलेक्ट्रेट, डीडीएमए कार्यालय और सचिवालय से देखा जा सकेगा।