{"_id":"5b4dacbb4f1c1b3a748b53da","slug":"cbse-training-center-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में खुलेगा सीबीएसई का ट्रेनिंग सेंटर, 20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में खुलेगा सीबीएसई का ट्रेनिंग सेंटर, 20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में सीबीएसई का ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार 20 करोड़ रूपए की धनराशि भी स्वीकृत कर चुकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने देहरादून में सीबीएसई के ट्रेनिंग सेंटर हेतु भूमि आवंटन के लिए सहमति देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को इस सम्बन्ध में शीघ्र प्रस्ताव बनाने क निर्देश दिए।
विज्ञापन
रणवीर सिंह ने देहरादून में ट्रेनिंग सेंटर हेतु भूमि पर सहमति व सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। बता दें कि सीबीएसई की क्षेत्रीय विंग द्वारा उत्तराखण्ड में 700 विद्यालयों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1100 विद्यालयों के कार्यों की देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि उत्तराखण्ड में सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से सीबीएसई संबंधित स्कूलों, छात्र-छात्राओं तथा आमजन को फायदा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए पूर्व में ही भूमि आवंटित की जा चुकी है।