फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE students will be able to take board exams from other cities also

दूसरे शहर से भी बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे सीबीएसई के छात्र

Mon, 25 Oct 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE students will be able to take board exams from other cities also
देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के छात्र दूसरे शहर से भी बोर्ड की परीक्षाएं दे सकेंगे। कोरोना काल की वजह से बोर्ड ने यह फैसला लिया है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूल में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कई छात्रों उस स्थान पर नहीं हैं जहां उनका स्कूल है। ऐसे में इन छात्रों को परीक्षा केंद्र एक शहर से दूसरे शहर में बदलने की सुविधा दी जाएगी। योजना के मुताबिक छात्र प्रेक्टिकल, थ्य़ोरी या फिर दोनों ही परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को किसी दूसरे शहर या केंद्र में परीक्षा केंद्र पाने के लिए स्कूल स्तर पर इस बारे में सूचना देनी होगी। इस दौरान छात्रों को स्कूल में ये भी बताना होगा कि वे किस शहर और परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने में सक्षम हो पाएंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में जल्द ही बोर्ड की ओर से छात्रों को सूचित किया जाएगा। छात्रों को तय अवधि के दौरान ही इस विकल्प के माध्यम से परीक्षा केंद्र बदलने की जानकारी देनी होगी, जो छात्र ऐसा नहीं कर सकेंगे उन्हें परीक्षा के लिए अपने स्कूल आना पड़ेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देख सकते हैं। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट की घोषणा कर दी है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 30 नवंबर और 12वीं की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed