{"_id":"61ae6c8b7122ea2b793f1cc1","slug":"cbse-result-will-be-prepared-with-modern-technology-city-news-drn3980576162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार किया जाएगा बोर्ड का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार किया जाएगा बोर्ड का रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के छात्रों की टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा चल रही है। पहली बार बोर्ड के छात्र ओएमआर शीट पर परीक्षाएं दे रहे हैं। ऐसे में बोर्ड इस बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर परीक्षा का रिजल्ट तैयार कर रहा है। इसके लिए पहली बार हर दिन के पेपर के नंबर बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं।
कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को दो भागों में आयोजित किए जा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि टर्म-1 परीक्षा इस बार जल्दी आ जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। हर विषय का पेपर होने के बाद उसी दिन बोर्ड के पोर्टल पर नंबर अपलोड किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा में बच्चे पहली बार ओएमआर शीट पर पेपर दे रहे हैं। इसके साथ ही पेपर के दिन ही बच्चों के नंबर बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी बोर्ड कार्यालय में ही जांची जाती थी। वहीं केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि बोर्ड की ओर से इस बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में ही पेपर की जांच कर और प्रेक्टिकल के नंबरों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। कक्षा 10वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा 11 दिसंबर तक चलेंगी। जबकि कक्षा 12 के छात्रों की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 22 दिसंबर तक चलेंगी। प्रत्येक पेपर 90 मिनट का होगा और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देना होगा।