एक्सक्लूसिव: सीबीएसई ने दिया आसान का विकल्प, छात्रों ने चुना मुश्किल
- इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में होंगे गणित के दो तरह के पेपर
- सीबीएसई दून रीजन में स्टैंडर्ड मैथ्स वाले ज्यादा, बेसिक मैथ्स वाले कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार मुश्किल और आसान मैथ्स के पेपर का विकल्प दिया। इनमें से मुश्किल पेपर की राह चुनने वालों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा है। बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।
सीबीएसई दून रीजन के तहत पूरे उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, रामपुर, संभल, बदायूं, सहारनपुर, जेपी नगर, मुरादाबाद, बिजनौर जिले के स्कूलों के छात्र 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं। सीबीएसई ने 10वीं में इस बार मैथ्स के दो तरह के पेपर का विकल्प दिया था।
मैथ्स स्टैंडर्ड का पेपर उन छात्रों के लिए था जो कि 11वीं में मैथ्स पढ़ना चाहते हैं और मैथ्स बेसिक का प्रश्न पत्र उनके लिए था जो कि 11वीं में मैथ्स जारी रखना नहीं चाहते। सीबीएसई के इस विकल्प के तहत देहरादून रीजन से करीब 45 हजार छात्रों ने मुश्किल पेपर की राह चुनी जबकि करीब 34 हजार छात्रों ने आसान पेपर की राह चुनी है।
1.40 लाख छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस बार दून रीजन से 10वीं और 12वीं के करीब 1.40 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं के करीब 80 हजार और 12वीं के करीब 60 हजार छात्र शामिल हैं।
10वीं में इन विषयों में सबसे ज्यादा छात्र
विषय छात्र संख्या
साइंस 79559
सोशल साइंस 79039
इंगलिश 78566
10वीं में इन विषयों में सबसे कम छात्र
विषय छात्र संख्या
एलीमेंट्री ऑफ बिजनेस 01
मिजो 02
थाई 02
12वीं में इन विषयों में सबसे ज्यादा छात्र
विषय छात्र संख्या
इंगलिश कोर 59432
फिजिकल एजुकेशन 42906
केमिस्ट्री 34727
12वीं में इन विषयों में सबसे कम छात्र
विषय छात्र संख्या
ग्राफिक्स 02
उर्दू इलेक्वि 04
कोस्ट अकाउंटिंग 04
सिलेबस एक, प्रश्न पत्र अलग
सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक, बेसिक और स्टैंडर्ड गणित के सिलेबस और किताब में बदलाव नहीं किया गया है। सिलेबस एक जैसा रहेगा। बस प्रश्न पत्र में बदलाव रहेगा। बेसिक गणित के प्रश्न हल्के और स्टैंडर्ड गणित के प्रश्न कठिन और कंसेप्ट बेस्ड रहेंगे।