सीबीएसई बोर्ड: 30 जुलाई को आएगा 12वीं का रिजल्ट, 10वीं के छात्रों को करना होगा इंतजार
12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। जबकि, 10वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए करीब पांच दिन का और इंतजार करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हजारों छात्रों को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है।
सीबीएसई का फैसला: ऑनलाइन क्लास और छमाही परीक्षा न देने वाले 12वीं के छात्र होंगे फेल
12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। जबकि, 10वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए करीब पांच दिन का और इंतजार करना होगा। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने कहा कि तय समय में रिजल्ट जारी किया जाएगा। 12वीं कक्षा का परिणाम 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। जबकि, 10वीं कक्षा का परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड: 10 वीं-12 वीं के रिजल्ट के लिए फॉर्मूला तैयार, ऐसे मिलेंगे नंबर
31 तक घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड 31 जुलाई तक परीक्षाफल घोषित कर देगा। बोर्ड में इन दिनों रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने कहा कि 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों के 9वीं, दसवीं और 11वीं के अंकों को देखकर परीक्षाफल तैयार किया जा रहा है। परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी। इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 48 हजार 350 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 22 हजार 198 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। मार्च-अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी।