फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse 12th result 2019 uttarakhand toppers list

CBSE 12th Result 2019: छात्राओं का दबदबा, उत्तराखंड की टॉपर बनीं गौरांगी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Fri, 03 May 2019 09:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 May 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
cbse 12th result 2019 uttarakhand toppers list
अमर उजाला

ऋषिकेश की गौरांगी चावला ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्तराखंड में टॉप किया है। 500 में से 498 अंक हासिल करने वाली गौरांगी ने अखिल भारतीय स्तर पर भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के कुल 79.90 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं, छात्राओं ने इस वर्ष भी अपना दबदबा कायम रखा है।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल 38632 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 539 अनुपस्थित रहे। 38093 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि 4326 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। उन्होंने बताया कि कुल 29044 छात्र पास और 3792 फेल हुए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के टॉप टेन टॉपर

1- गौरांगी चावला, निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल ऋषिकेश, 498 अंक
2- पीयूष कुमार झा, ओकग्रोव स्कूल झड़ीपानी,                     497 अंक
2-श्रेया पांडे, एवी बिड़ला इस्टीट्यूट हल्द्वानी,                     497 अंक
3- सोफिया भारद्वाज, केवि उतरकाशी,                             496 अंक
4- पलक बत्रा, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, हरिद्वार,         495 अंक
5- अर्चिशा गुप्ता, आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंटटाउन,         494 अंक
6- देविका शाह, आर्मी स्कूल रानीखेत, अल्मोड़ा,             493 अंक
6- दिव्यांश अग्रवाल, वेल्हम ब्वॉयज स्कूल, देहरादून,             493 अंक
6- श्रुति कांडपाल, सेंट्रल स्कूल ऑफ तिब्बतियन हरबर्टपुर, देहरादून 493 अंक
6- हर्ष, ओकग्रोव स्कूल, मसूरी,                                     493 अंक
6- शीतल, केंद्रीय विद्यालय लैंसडौउन, पौड़ी,                 493 अंक

7- सोफिया नाज, ओकग्रोव स्कूल, मसूरी,                     492 अंक
7-भावना पंवार, जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार,         492 अंक
7- हर्षा, ग्रीनवे मॉर्डन स्कूल रुड़की,                             492 अंक
8- मुकुंड केडिया, वेल्हम ब्वॉयज स्कूल, देहरादून,         491 अंक
8- रितेश देव उनियाल, डीबीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश, 491 अंक
8- कंचन कनवाल, एमएलएस बाल विद्या मंदिर नैनीताल, 491 अंक
8- वत्सला पांडे, एवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी, 491 अंक
9- अमीषा जोशी, होली एंजल पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा, 490 अंक
9- प्रतीक तिबरेवाल, वेल्हम ब्वॉयज देहरादून, 490 अंक
9- सोनिया रावत, एचआईएम ज्योति स्कूल देहरादून, 490 अंक
9- द्यावा फोबेइमेचन, इकोल ग्लोबल स्कूल देहरादून, 490 अंक
9- रिषिका चौहान, केंद्रीय विद्यालय, ऋषिकेश, 490 अंक
9- हिमानी बिरखानी, बीएलएम एकेडमी, हल्द्वानी, 490 अंक
10- रितिका ढौंडियाल, द एशियन स्कूल, देहरादून, 489 अंक
10- यस्वी त्यागी, ग्रेस एकेडमी, कैंट रोड देहरादून, 489 अंक
10- गौरांगी सहगल, डीबीएस इंटरनेशल स्कूल, ऋषिकेश, 489 अंक
10 ज्योतिर पंत, सरस्वती एकेडमी, हल्द्वानी,             489 अंक

विज्ञापन

मसूरी के पीयूष ने ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया तीसरा रैंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। इसमें मसूरी में झड़ीपानी स्थित ओक ग्रोव स्कूल के पीयूष कुमार झा 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे। पीयूष ने 497 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। पीयूष के पिता हावड़ा रेलवे में बुकिंग क्लर्क हैं। पीयूष आईएएस अफसर बनकर लोगों की सेवा करने की इच्छा रखते हैं। 

पीयूष ने कहा कि मैं परिणाम से बेहद खुश हूं और मुझे अपने शिक्षकों और माता-पिता विशेष रूप से दो बहनों का पूरा समर्थन मिला। कोचिंग या स्वयं पढ़ाई के सवाल पर पीयूष ने कहा कि कोचिंग की बजाय स्वयं मेहनत और लगन से पढ़ाई से यह मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया के सवाल पर पीयूष ने कहा कि उनका स्कूल बोर्डिंग है।

स्कूल में मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित है। इसलिए ज्यादातर समय पढ़ाई में बीता इसी का नतीजा है कि सफलता हासिल हुई है। पीयूष के अनुसार कॉलेज के लिए अब दिल्ली में आवेदन की कोशिश है और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने की सोच है।

ओक ग्रोव स्कूल से अन्य टॉपर्स

हर्ष-98.6%
सोफिया नाज-98.4%
रजत सिंहा-92.6%
दैदीप्य सिंह-92.0%
अभय सिंह-90.6 
नित्या प्रकाश, 90.4%,
कुमारी मनीषा-90.0%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed