फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse 12th girl student commit suicide

12वीं में फेल होने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाई छात्रा और फांसी लगा ली

Mon, 29 May 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 29 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
cbse 12th girl student commit suicide
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने फेल होने पर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसे किसी ने डांटा भी नहीं था। फिर भी वह परीक्षा में अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर सकी। कालेज में वह सबसे तेज दौड़ने वाली धावक थी। कालेज के अध्यापक भी घटना से काफी दुखी हैं।

विज्ञापन

 
बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी फौजी की बेटी दमुआढूगा में अपने ताऊ के साथ रहती थी। क्वींस कालेज में वह 12 वीं  की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि दोपहर में उसने अपने भाइयों को खाना खिलाने के बाद खुद खाना खाया। इसके बाद उसने सीबीसीएसई का परिणाम देखा। फेल होने पर वह काफी मायूस हो गई।
विज्ञापन


चुपके से वह कमरे में जाने के बाद पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने जब दरवाजा खोला तो उसकी गर्दन पंखे से लटकी पड़ी थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी छात्रा के पिता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के मौत की सूचना मिलने के बाद पिता इलाहाबाद में नौकरी से छुट्टी लेकर चल दिए। छात्रा की मां गांव में रहती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमुवाढूंगा क्षेत्र की लड़कियां भी शव देखने के लिए गई। ताऊ का परिवार काफी पश्चाताप कर रहा था। परिवार के सदस्यों का कहना था कि उसे कोई डांटता भी नहीं था। काफी समझदार लड़की थी लेकिन दिल की इतनी कमजोर होगी। किसी ने सोचा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed