फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI Team reached uttarakhand high court advocate house for Muzaffarnagar firing case 

उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर पहुंची सीबीआई टीम, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 07 Feb 2019 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 Feb 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
CBI Team reached uttarakhand high court advocate house for Muzaffarnagar firing case 
अधिवक्ता के घर सीबीआई के अधिकारी

उत्तराखंड राज्य गठन से पूर्व दो अक्तूबर, 1994 को हुए मुजफ्फरनगर कांड के दस्तावेजों को जुटाने के लिए बुधवार को सीबीआई दिल्ली की एक टीम कोटद्वार पहुंची। सीबीआई टीम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता रमन शाह के कुंभीचौड़ स्थित आवास पहुंचकर संबंधित दस्तावेज खंगाले और जरूरी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


अधिवक्ता रमन शाह ने गत वर्ष मार्च के महीने उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुजफ्फरनगर कांड से संबंधित एक याचिका दायर की थी, जिसमें सीबीआई और राज्य सरकार को कोर्ट में जवाब दाखिल करना है।  
विज्ञापन


 

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान एक अक्तूबर 1994 को आंदोलनकारी दिल्ली कूच कर रहे थे। तभी देर रात मुजफ्फरनगर में पुलिस ने आंदोलनकारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज और आंदोलनकारी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था।

इस मामले में अधिवक्ता रमन शाह ने हाईकोर्ट में मार्च 2018 में एक याचिका दायर की थी। अदालत ने उत्तराखंड सरकार और सीबीआई को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में सीबीआई दिल्ली के इंस्पेक्टर मोतीलाल की अगुवाई में एक टीम बुधवार सुबह अधिवक्ता रमन शाह के कुंभीचौड़ स्थित आवास पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed