{"_id":"5bbd82d3867a55283c6661c0","slug":"cbi-team-reached-ramnagar-for-tigers-death-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पहुंची रामनगर, कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पहुंची रामनगर, कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच साल में बाघों की मौत की जांच के लिए सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची। रामनगर वन प्रभाग के वन विश्राम भवन में रुकी टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार करीब 11:30 बजे हल्द्वानी से यहां वन परिसर में पहुंची। सीटीआर के निदेशक राहुल के निर्देश पर सीबीआई की टीम को वन परिसर स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई टीम 12 अक्तूबर तक बाघों के मारे जाने के मामले में जांच करेगी। कॉर्बेट प्रशासन की ओर से हल्द्वानी में ही पिछले पांच साल में मृत बाघ, तेंदुओं की रिपोर्ट भेज दी गई थी। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद सीबीआई की टीम मंगलवार को रामनगर पहुंची।
विज्ञापन
कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार पिछले पांच सालों में 19 बाघों और सात तेंदुओं की मौत हुई है। इन सभी की मौत प्राकृतिक या आपसी संघर्ष में हुई है। शिकार का कोई मामला नहीं है। सीबीआई टीम में यहां वनाधिकारियों समेत एनजीओ से भी वार्ता कर सकती है। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मचा है।
सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को रामनगर पहुंची है। टीम 12 अक्टूबर तक यहां रहेगी। जांच के लिए टीम का पूरा सहयोग किया जाएगा।
- राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर।