{"_id":"5d24bf6d8ebc3e6d1f61a191","slug":"cbi-raid-in-sbi-haridwar-for-loan-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: एसबीआई में सीबीआई का छापा, निलंबित चीफ मैनेजर से की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार: एसबीआई में सीबीआई का छापा, निलंबित चीफ मैनेजर से की पूछताछ
Wed, 10 Jul 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई देहरादून शाखा की टीम ने मंगलवार को शिवालिक नगर में एसबीआई शाखा ( पूर्व में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला) पहुंचकर दस्तावेज जुटाए। कई घंटों तक हरिद्वार में रही सीबीआई टीम जानकारी एकत्र करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
सीबीआई देहरादून शाखा की एक टीम एसबीआई शाखा (पूर्व में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला) हुए लोन संबंधी घोटाले की जांच कर रही है। आरोप है कि उस वक्त वरिष्ठ प्रबंधक रहे सुजीत लोहानी ने जिन संपत्तियों को बैंक में गिरवी रखकर लोन दिया, उन संपत्तियों की कीमत दिए गए लोन से कम थी।
विज्ञापन
इस मामले की जांच पिछले डेढ़ साल से सीबीआई शाखा देहरादून की टीम कर रही है और कई बार इस पूरे मामले से जुड़े चेहरों को देहरादून तलब कर साक्ष्य एवं बयान ले चुकी है। केस के सीबीआई के सुपुर्द होने के बाद से बैंक प्रबंधक सुजीत लोहानी को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को सीबीआई की एक टीम शिवालिक नगर में बैंक शाखा पहुंची और उन उन संपत्तियों की जानकारी जुटाई जिन्हें गिरवी रखकर लोन लिया गया था। सीबीआई ने निलंबित बैंक प्रबंधक सुजीत लोहानी से भी जानकारी ली।