फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbi probe in baluni suicide case.

बलूनी आत्महत्या मामले का सच सामने लाएगी CBI

Sat, 01 Aug 2015 01:29 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
cbi probe in baluni suicide case.

उत्तर रेलवे के सीनियर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार बलूनी के सुसाइड प्रकरण की जांच सीबीआई जल्द कर सकती है। सीबीआई मुख्यालय (दिल्ली) से पुलिस को इस तरह के संकेत मिले हैं। हालांकि, लिखित में कोई आदेश नहीं मिला है। बता दें कि पुलिस लगभग जांच पूरी कर चुकी है, सिर्फ हैंड राइटिंग रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान
देहरादून के पंडितवाड़ी निवासी सीनियर ट्रैफिक इंस्पेक्टर (पार्सल सेक्शन) सुनील कुमार बलूनी ने रिश्वत लेने के मामले में झूठा फंसाने के आरोप में बीते दिसंबर में ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। छोड़े गए सुसाइड नोट में रेलवे ठेकेदार सतेंद्र कुमार, दलाल सहगल, विजिलेंस इंस्पेक्टर हेमंत वासुदेव और राजू तिवारी को आरोपित किया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई मुख्यालय ने मांगी जानकारी
आरोप था कि इन लोगों ने रिश्वत में बलूनी को झूठा फंसाया। बलूनी की मौत को लेकर हंगामे के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परिजनों की मांग को स्वीकार करते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई द्वारा संज्ञान न लिए जाने के कारण पुलिस की विवेचना चलती रही। पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए उनके खिलाफ साक्ष्य भी जुटा लिए। बलूनी की हैड राइटिंग मिलान के लिए भेजी गई रिपोर्ट अब तक नहीं आ सकी है। इसी बीच सीबीआई मुख्यालय से बलूनी केस के संबंध में जानकारी तलब की गई है।


जल्द सीबीआई ले सकती है जांच
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस तरह के संकेत दिए गए हैं कि सीबीआई जल्द मामले की जांच कर सकती है। हालांकि, अब तक इस संबंध में किसी तरह का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed