फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI nabs man posing as an official to demand a bribe

Dehradun News: फर्जी अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने वाले को सीबीआई ने दबोचा

Mon, 20 Jul 2026 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
CBI nabs man posing as an official to demand a bribe
सीबीआई की देहरादून शाखा ने फर्जी अधिकारी बनकर लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के मुख्य आरोपी प्रभु दयाल उर्फ ऋषि गुप्ता को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऋषि गुप्ता ने खुद को पशुपालन एवं डेयरी विभाग, कृषि भवन, नई दिल्ली का अधिकारी बनकर ऊधमसिंह नगर निवासी पॉल्ट्री फार्म संचालक का लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। उसका एक साथी पहले गिरफ्तार हो चुका है। सीबीआई ने इस मामले में गत 29 जून को प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ऊधम सिंह नगर निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने 22.50 लाख रुपये के ऋण की मंजूरी दिलाने के बदले 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जांच के दौरान सीबीआई ने ट्रैप बिछाया, जिसमें आरोपी ने पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से अपने सहयोगी के बैंक खाते में मंगवाए।यह खाता विकास त्रिपाठी का था जिसे सीबीआई ने 30 जून को गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने आरोपी का पता लगाया और रविवार को आगरा के गांव छोटा पूथा बिसराना स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed