ईडी अफसर पर सीबीआई की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक परीक्षित कुमार के पुराने विवादित मामलों पर भी सीबीआई की नजर है। इसके बावजूद परीक्षित पर शिकंजा न कसा जाना सवाल खड़े कर रहा है।
छापेमारी हुई थी
ईडी अफसर परीक्षित कुमार पर अवैध स्रोतों के जरिये आय से अधिक संपत्ति कमाने का आरोप है। सीबीआई ने उन पर मुकदमा दर्ज किया है। 25 दिसंबर को सीबीआई टीम ने परीक्षित के नेमी रोड स्थित घर पर छापेमारी की थी।
जांच प्रभावित करने की कोशिश
तब दावा किया गया था कि आय से अधिक संपत्ति के कई दस्तावेज मिले हैं। सीबीआई ने परीक्षित कुमार के ईडी में डेपुटेशन पर जाने से पहले यूपी और उत्तराखंड पुलिस में तैनाती के दौरान के विवादित मामलों से संबंधित फाइल भी जांच में लगाई है। लेकिन अब जांच धीमी पड़ती नजर आ रही है।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को पता लगा है कि परीक्षित कुमार पर डालनवाला क्षेत्र के करोड़ों रुपये के चर्चित जजेज क्वार्टर घोटाले में भी सवाल उठे थे। बताया जाता है कि तब परीक्षित कुमार ने पुलिस में रहते हुए जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी। सीबीआई अधिकारी जांच की प्रगति के बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।