फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: CBI investigated at Dehradun railway station case will be registered

Dehradun: सीबीआई की टीम ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर की जांच, दर्ज होगा मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 02 Oct 2023 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 02 Oct 2023 04:56 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर इस मामले की पिछले दिनों सीबीआई को शिकायत की गई थी। गोदाम से जो सामान गायब है उसके संबंध में आरपीएफ थाने में भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन
Dehradun News: CBI investigated at Dehradun railway station case will be registered
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दून रेलवे स्टेशन पर सीबीआई ने एक मामले की जांच शुरू की है। मामला एक गोदाम से सामान गायब होने का बताया जा रहा है। पिछले दिनों गई सीबीआई की टीम ने वहां पर रिकॉर्ड आदि चेक किए हैं। बताया जा रहा है कि यदि इसमें कुछ गड़बड़ी मिली तो जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। इस मामले में सीबीआई ने प्रिमिलरी इन्क्वायरी (पीई) दर्ज की है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर इस मामले की पिछले दिनों सीबीआई को शिकायत की गई थी। गोदाम से जो सामान गायब है उसके संबंध में आरपीएफ थाने में भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। हालांकि, सवाल उठा था कि चोरी हुए माल की जो मात्रा मुकदमे में दर्शायी गई थी माल उससे कहीं ज्यादा गायब हुआ था। इस संबंध में सीबीआई ने करीब दो माह पहले भी कुछ जांच पड़ताल रेलवे स्टेशन पर की थी। इसी में कुछ गड़बड़ी पाए जाने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीई दर्ज की गई है। इस क्रम में सीबीआई ने अब दोबारा से पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा: टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, पिता और बेटे की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम रेलवे स्टेशन पर गत 25 सितंबर को पहुंची थी। यहां कुछ लोगों से बात भी की गई है। इसके अलावा हर्रावाला स्थित इस गोदाम में जाकर भी पड़ताल की गई। वहां के रिकॉर्ड आदि को कब्जे में लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। न ही रेलवे स्टेशन का कोई अधिकारी इस छापे या सर्च के बारे में जानकारी दे रहा है। अलबत्ता यदि मामला बड़ा हुआ तो मुकदमा होने के बाद सब कुछ सार्वजनिक हो जाएगा। सूत्रों की माने तो इस मामले में बड़े अधिकारी भी फंस सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed