{"_id":"597646724f1c1b9c328b46e5","slug":"cbcid-will-investigate-murder-case-of-kanwars-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के कांवड़िए की हरिद्वार में हत्या, सीबीसीआईडी के सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के कांवड़िए की हरिद्वार में हत्या, सीबीसीआईडी के सौंपी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में हरिद्वार में एक कांवड़िए विकास की आईटीबीपी के जवान की गोली लगने से हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है। विकास हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराने के लिए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस मुख्यालय से सिफारिश की है।
विज्ञापन
एसएसपी का तर्क है कि आईटीबीपी के दो जवानों पर हत्या का आरोप है इसलिए निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच कराना बेहतर होगा। मालूम हो कि 15 जुलाई को उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद गंगा घाट के पास आईटीबीपी के जवान की इंसास (रायफल) से चली गोली से विकास (24) पुत्र कृष बेनिवाल निवासी गांव माजरा डी थाना बेरी जिला झज्जर हरियाणा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
तब आरोप लगाया कि उसने जवान से रायफल छिनने की कोशिश की थी। बाद में परिजनों ने आईटीबीपी के जवानों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
रविवार को हरिद्वार शहर कोतवाली में विकास के पिता कृष्ण कुमार ने आईटीबीपी के दो जवानों संतोष चटर्जी और मितेश राणा के खिलाफ बेटे की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोप था कि कांवड़ लेने आए उनके बेटे की आईटीबीपी के जवानों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि सीबीसीआईडी निष्पक्ष जांच एजेंसी है।
इसलिए उसी से ही जांच के लिए एक पत्र पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। आईटीबीपी के जवान की ओर से दर्ज कराए मुकदमे की जांच भी सीबीसीआईडी को ही दे दी जाएगी।