{"_id":"6ab2dc9f4534dd388506f6de","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-house-after-breaking-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1072651-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेंध लगाकर घर से नकदी और जेवरात उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेंध लगाकर घर से नकदी और जेवरात उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के तिब्बती कालोनी, लखनवाला निवासी तेनजिन सांगमो के घर में 19 सितंबर की रात अज्ञात चोर दीवार तोड़कर कर घुसे और नकदी व सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सहसपुर प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि चोर पीड़िता के घर में पिछले दरवाजे की दीवार में सेंध लगाकर दाखिल हुए थे। पीड़िता के मुताबिक चोर घर से 1500 अमेरिकी डॉलर, 500 यूरो के अलावा सोने की चेन, कंगन, चार अंगूठियां, झुमके और सोने का बिस्किट भी चुरा ले गए। संपत्ति की कीमत करीब 1,99,315 रुपये आंकी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा।