{"_id":"69bb157be5effc4555073e7e","slug":"cash-and-jewellery-worth-rs-25-lakh-stolen-from-home-womans-purse-stolen-from-train-dehradun-news-c-5-1-drn1031-925190-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर से 2.5 लाख की नकदी और गहने, ट्रेन से महिला का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर से 2.5 लाख की नकदी और गहने, ट्रेन से महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन
बसंत विहार थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित एक घर में कुछ युवकों ने ताला तोड़कर करीब 2.5 लाख रुपये की नकदी और लाखों के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ के मुताबिक घटना 15 मार्च की है। इस मामले में पीड़ित मदन सिंह पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे मूल रूप से रुद्रपुर के रहने वाले हैं। एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 13 मार्च को वे रुद्रपुर गए थे। 16 मार्च को जब वापस लौटे तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो करीब 2.5 लाख रुपये और सोने व चांदी के गहने गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो कुछ लोग घर का ताला तोड़ते हुए दिखाई दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
I
I
Iजन शताब्दी से महिला यात्री के गहने चोरी
I
दिल्ली से देहरादून के लिए जन शताब्दी में यात्रा कर रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला के अनुसार पर्स में गहने थे। जीआरपी पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना 13 मार्च की है। इस मामले में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सीट पर बैग रखकर वॉशरूम गई थी। तभी किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। वे इस शहर में नई हैं, ऐसे में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। थानाध्यक्ष ने उन्हें चोरी पर्स की जल्द तलाश करने का आश्वासन दिया है।