फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered against father, son and daughter for attack with weapon

Dehradun News: हथियार से हमला करने पर पिता-पुत्र और पुत्री पर केस दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 04:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered against father, son and daughter for attack with weapon
न्यायालय के आदेश पर सहसपुर थाना पुलिस ने खुशहालपुर के बागवान पर हथियारों से हमला और आपराधिक धमकी देने के मामले में पिता उसके दो पुत्र और एक पुत्री पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बागवान का आरोप है कि इसी साल मार्च में मारपीट की घटना हुई थी। थाने, सीओ और एसएसपी से शिकायत करने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, मारपीट करने वालों की शिकायत पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी कुर्बान ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में नदी के पास उनका आम का बगीचा है। 30 मार्च को सुबह करीब छह बजे आंधी आने के दौरान उनके बगीचे के पेड़ टूटकर गिर गए। बताया कि सुबह नौ बजे तक उन्होंने अपने परिवार के साथ टूट पेड़ों को हटा दिया था। तभी गांव के ही रहने वाले मासूम, उसका बेटा मुर्सलीन, मुतंजीर और बेटी मेहराज हाथ में कुल्हाड़ी, पाठल और तलवार लेकर मौके पर आ गए। सभी ने एक राय होकर परिवार पर हमला बोल दिया। शिकायकर्ता ने बताया कि उपचार और मेडिकल करवाने के लिए उन्होंने थाने में और सीओ को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 17 मई को उन्होंने एसएसपी को भी शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed