फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case on srinagar hydroelectric power project affected protest

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित ने लगाया 11 घंटे जाम, अब दर्ज हुआ 60 अज्ञात लोगों पर केस

Sun, 23 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीर्तिनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीर्तिनगर Updated Sun, 23 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
case on srinagar hydroelectric power project affected protest

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित परिवारों की ओर से 11 घंटे सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने सड़क जाम और आम जनता की आवाजाही प्रभावित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आंदोलनकारी हिमालय बचाओ मंच के संयोजक समीर रतूड़ी सहित 60 अज्ञात महिला-पुरुषों को आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन


कीर्तिनगर में पिछली एक अगस्त से विभिन्न मांगों के निराकरण को श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का आंदोलन चल रहा है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने 38 दिन से अनशन पर बैठे दौलत कुंवर को उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आंदोलनकारी कीर्तिनगर मोटर पुल के समीप कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद पुलिस को ट्रैफिक डाइवर्ट करना पड़ा। आंदोलनकारी सुबह सात से शाम छह बजे तक सड़क में बैठे रहे, जिसके चलते पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ सड़क जाम कर आवाजाही प्रभावित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि कीर्तिनगर- बडियारगढ़ मोटर मार्ग को 11 घंटे तक जाम करने पर समीर रतूड़ी समेत 60 महिला और पुरुष के खिलाफ धारा 147/149/341/186 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इधर, आंदोलनकारी समीर रतूड़ी का कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने आंदोलनकारियों को फंसाने की साजिश रची है। आंदोलन को कुचलने और महिलाओं को धमकाने के लिए झूठे केस का सहारा लिया जा रहा है, जब आंदोलनकारी सड़क पर बैठे कोई यातायात बाधित नहीं हुआ न ही किसी दुकानदार व राहगीर को परेशानी हुई। ऐसे में केस दर्ज करना न्याय विरोधी है। वहीं पुलिस की ओर से दौलत कुंवर को उठाने के धारी गांव की विमला देवी (48) अनशन पर बैठ गई है। वहीं सरस्वती देवी का अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर वीरेंद्र लाल, रघुवीर कोहली, राजेश्वरी देवी, शकुंतला देवी, वीना देवी, कमला देवी, गीता और सोहन लाल आदि ने धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed