फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case on 150 for rioting at Sachin's house

सचिन के घर पर बलवा मारपीट में 150 पर केस

Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case on 150 for rioting at Sachin's house
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय के घर पर हमला, बलवा करने के आरोप में 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुए इस मुकदमे में छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

राजपुर पुलिस के अनुसार सचिन उपाध्याय निवासी राजपुर ने कोर्ट को शिकायत की थी। आरोप है कि 11 अक्तूबर 2018 को करीब 150 लोग सुनियोजित ढंग से गेट तोड़कर उनके घर में घुसे थे। वहां सुरक्षा गार्ड विजय के साथ मारपीट की गई। संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया गया। उन्होंने उस वक्त कंट्रोल रूम को भी फोन किया, लेकिन पुलिस डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और आग लगाने की कोशिश भी की। उपाध्याय की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से मुकेश जोशी, योगेश भट्ट, पंकज अग्रवाल, राजेंद्र, कीर्ति अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और शहजाद को नामजद किया गया है। इसके अलावा 150 अन्य के भी इसमें आरोपी बनाए गए हैं। सचिन उपाध्याय ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग सहित अन्य साक्ष्य कोर्ट में पेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed