{"_id":"5d8472438ebc3e015e1b623a","slug":"case-filed-on-three-leaders-including-bjym-president-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो महानगर अध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर मुकदमे का आदेश, ये हैं आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर मुकदमे का आदेश, ये हैं आरोप
Fri, 20 Sep 2019 12:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी अरुण मोहन जोशी
- फोटो : फाइल फोटो
नाबालिग कार्यकर्ता से मारपीट और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने की धमकी देने के मामले में न्यायालय ने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष समेत तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। स्पेशल जज पॉक्सो रमा पांडेय की अदालत ने डालनवाला कोतवाली को तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
गत अप्रैल में टिहरी गढ़वाल निवासी एक नाबालिग भाजपा कार्यकर्ता ने इन भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए थे। पीड़ित टिहरी गढ़वाल का भाजयुमो का उपाध्यक्ष रह चुका है। आरोप था कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निजी सचिव ओमप्रकाश तिवारी से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके 12 दिन बाद भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने उसे देहरादून बुलाया। यहां भी उसके साथ बदसलूकी की गई। जब उसने विरोध किया तो श्याम पंत, ओमप्रकाश तिवारी और भाजयुमो कार्यकर्ता सौरभ कपूर ने उस पर लाठी डंडों से वार किया। यही नहीं आरोपियों ने उसे अप्राकृतिक दुष्कर्म करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी से शिकायत के बाद भी उसकी जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय की शरण ली थी। पीड़ित के अधिवक्ता अमित तोमर ने बताया कि डालनवाला कोतवाली से मामले की रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय ने तीनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी, ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
- अरुण मोहन जोशी, एसएसपी