फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed for conversion of woman and her four minor children Doiwala Uttarakhand news in hindi

Doiwala: हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर पहले किया निकाह, फिर उसके चार बच्चों का कराया जबरन धर्म परिवर्तन, मुकदमा

Fri, 14 Apr 2023 12:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Apr 2023 12:42 PM IST
सार

इंदिरापुर कॉलोनी थाना डोईवाला के नईम ने कोई वैध अनुमति लिए बिना हिंदू महिला से शादी कर ली थी। जौली गांव के मौलवी ने निकाह करवाया। इसके बाद नईम कबाड़ी ने महिला के चार नाबालिग पुत्रों का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया।

विज्ञापन
Case filed for conversion of woman and her four minor children Doiwala Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जिलाधिकारी के जांच के आदेश के बाद पुलिस ने महिला और उसके चार नाबालिग बेटों के धर्म परिवर्तन के मामले में एक व्यक्ति और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिमलास ग्रांट, झडौंद, थाना डोईवाला के संतोष राजपूत ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बाते छह मई को नईम कबाड़ी ने एक हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर उससे निकाह कर लिया।

विज्ञापन


केशवपुर बस्ती इंदिरापुर कॉलोनी थाना डोईवाला के नईम ने इसके लिए कोई वैध अनुमति नहीं ली थी। जौली गांव के मौलवी ने निकाह करवाया। इसके बाद नईम कबाड़ी ने महिला के चार नाबालिग पुत्रों का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: बर्थडे पार्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, SOऔर SSI निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इस काम से सभी लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए नईम कबाड़ी और उसके साथ षड्यंत्र में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि आरोपी के उत्तराखंड धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत नईम और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed