फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against young man in death of girl

युवति की मौत के मामले में पुलिस ने युवक के विरूद्घ दर्ज किया मुकदमा

Fri, 06 May 2022 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against young man in death of girl
विकासनगर। शक्तिनहर में डूबने की वजह से युवती की मौत मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर युवक पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की कलाई पर धारदार हथियार के निशान थे। उधर, पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम बरोटीवाला की निवासी राखी पुत्री गोपाल सिंह की शक्तिनहर में डूबने से मौत हो गई थी। डाकपत्थर डिग्री कालेज मेें बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा राखी सुबह के समय अपने घर से कालेज के लिए आई थी। इसके पश्चात परिजनों को उसके नहर में डूबने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो युवती की मौत हो गई थी। नाराज परिजनों ने कई घंटो तक कोतवाली विकासनगर में हंगामा करते हुए ग्राम अजीतगढ़ निवासी सन्नी को युवती की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed