फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against two for assaulting a catering businessman

Dehradun News: कैटरिंग कारोबारी से मारपीट में दो खिलाफ मुकदमा

Mon, 20 Jan 2025 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for assaulting a catering businessman
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने कैटरिंग कारोबारी से मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में गुरुद्वारा गली निवासी कैटरिंग कारोबारी मयंक गर्ग ने बताया कि नौ जनवरी की रात साढ़े नौ बजे वह भगत की दुकान से दूध और दही ले रहे थे। बताया कि इस दौरान तीन-चार लोग आए। वह उन्हें कहने लगे कि क्या ले रहा है। फिर अन्य बातें कहने लगे और बात बढ़ने पर गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। उनको जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान उनके कंधे की हड्डी टूट गई। बताया कि मारपीट करने वाले लोगों को वह जानते हैं। इनमें एक पहाड़ी गली निवासी संदीप कौशिक है। दूसरा व्यक्ति मार्टिनडेल निवासी मोनू जोर्ज है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed