{"_id":"cf84e7fa7b0193bd59edca9f1887afdc","slug":"case-filed-against-nhm-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHM के पूर्व कर्मचारी समेत दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NHM के पूर्व कर्मचारी समेत दो पर मुकदमा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पूर्व कर्मचारी समेत दो पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनके खिलाफ सरकारी दस्तावेजों में गड़बड़ी और चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
देहरादून की रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एनएचएम के निदेशक डॉ. अजीत गैरोला ने मिशन के पूर्व प्रोग्राम अफसर जसपाल राणा और डाक ड्यूटी में तैनात कर्मचारी बीएस रावत के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि जसपाल राणा ने विभागीय अभिलेखों में व्हाईटनर लगाकर गड़बड़ी की। साथ ही दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और चोरी की। डाक ड्यूटी में तैनात बीएस रावत पर भी सरकारी दस्तावेजों की चोरी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन