फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against five including BJP MP Sakshi Maharaj Dehradun uttarakhand news in hindi

Dehradun: भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर निर्माण कार्य कराने के लगे आरोप

Mon, 23 Oct 2023 02:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Oct 2023 02:57 PM IST
सार

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने आमबाग और विस्थापित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया था, लेकिन बिल्डर सील को तोड़कर निर्माण कार्य कर रहे थे। इस पर एमडीडीए की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
Case filed against five including BJP MP Sakshi Maharaj Dehradun uttarakhand news in hindi
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में सील निर्माण को तोड़कर निर्माण कार्य कराने के आरोप में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ आईडीपीएल पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

ज्ञात हो कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने आमबाग और विस्थापित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया था, लेकिन बिल्डर सील को तोड़कर निर्माण कार्य कर रहे थे। इस पर एमडीडीए की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  दिवाली तक चमक सकती है भाजपाइयों की किस्मत, सीएम धामी दायित्वों की एक और सूची पर लगाएंगे मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीडीए के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत ने बताया, आईडीपीएल चौकी में पांच निर्माणाधीन भवनों के स्वामियों सांसद साक्षी महाराज, मंजुला पटेल, मुकेश जैन, कृष्णा और मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बताया, सचिव और एसडीएम को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed