फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case also filed against universal book depot of rajpur road

Dehradun News: राजपुर रोड की यूनिवर्सल बुक डिपो पर भी मुकदमा

Tue, 01 Apr 2025 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
case also filed against universal book depot of rajpur road
नियम के विरुद्ध किताबें बेचने और जीएसटी चोरी के मामले में राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल बुक डिपो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बुक डिपो संचालकों पर आरोप है कि यहां भी बिना अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मानक संख्या (आईएसबीएन) के ही किताबें बेची जा रही थीं। इसके अलावा किताबें खरीदने वालों को किताबों का बिल भी नहीं दिया जा रहा था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि तीन दिन पहले प्रशासन ने शहर के तीन बड़े पुस्तक विक्रेताओं के यहां छापे मारे थे। इन तीनों के खिलाफ शनिवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया था। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि रविवार को भी जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती ने यूनिवर्सल बुक डिपो के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुक डिपो पर छापा मारा था। यहां पर कक्षा नौ की ट्रेजर चेस्ट, टोल जियोग्राफी आदि नाम की पुस्तकों का सत्यापन नहीं हो पाया। इन पर आईएसबीएन नंबर दर्ज नहीं था। ये पुस्तकें आइसीएससी बोर्ड में पढ़ाई जाती हैं। आरोप यह भी हैं कि क्रेताओं को इनका बिल भी नहीं दिया जा रहा था। शहर कोतवाल ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी जगह हुई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रशासन ने उपलब्ध कराई है। इनके आधार पर मुकदमों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed