{"_id":"62caedaf7a9cd01a16568c96","slug":"car-stuck-in-sliding-due-to-strong-current-rescued-two-one-dead-vikas-nagar-news-drn416828756","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बहाव में फंसी कार: सवार तीन लोगों को बचाने के लिए चला रेस्क्यू, दो को सुरक्षित निकालना, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बहाव में फंसी कार: सवार तीन लोगों को बचाने के लिए चला रेस्क्यू, दो को सुरक्षित निकालना, एक की मौत
Mon, 11 Jul 2022 02:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:20 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली कि श्रीराम स्कूल के रपटे में तेज बहाव के बीच कार फंसी है। जिसमें कुछ लोग सवार हैं। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए एसडीआरफ और फायर सर्विस के जवानों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
तेज बहाव में बही कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार की देर रात्रि को थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला बाईपास पर स्थित रपटे के तेज बहाव में कार फंस गई। कार में तीन लोग सवार थे। सहसपुर थाना पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस ने रेस्क्यू ऑपरेेशन चलाकर दो को सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
शनिवार की रात्रि लगभग 2:00 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना पुलिस को सूचना मिली कि श्रीराम स्कूल के रपटे में तेज बहाव के बीच कार फंसी है। जिसमें कुछ लोग सवार हैं। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए एसडीआरफ और फायर सर्विस के जवानों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर ले जाया गया। जिनकी पहचान मुकेश शर्मा (43) पुत्र राजवीर शर्मा निवासी नेहरू कॉलोनी और अनिल कुमार (33) पुत्र बिसंबर पाल निवासी चंद्रबनी देहरादून के रूप में हुई। दोनों को हल्की-फुल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Modi@20 : सीएम बनने के बाद जब पहली बार प्रधानमंत्री से मिला तो...पढ़िए मुख्यमंत्री धामी ने साझा किया अनुभव
उन्होंने बताया कि वे रिश्तेदार के यहां पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश गए हुए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे। उनकी कार के आगे ट्रक चल रहा था। जिस कारण वे पानी के तेज बहाव को नहीं भांप सके। ट्रक तो तेज बहाव में निकल गया, लेकिन उनकी कार रपटे में फंस गई। उनका साथी राजकुमार (54) निवासी बंजारावाला देहरादून तेज बहाव में बह गया। चौकी प्रभारी सभावाला जयवीर सिंह ने बताया कि राजकुमार का शव रविवार की सुबह घटना स्थल से करीब 200 मीटर आगे बरामद कर लिया गया।