फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car park outside house tire theft in dehradun

देहरादूनः घर के बाहर खड़ी थी कार चोर कर गए टायर साफ

Sat, 22 Jun 2019 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Jun 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
car park outside house tire theft in dehradun
खड़ी कार के टायर चोरी - फोटो : अमर उजाला

आप भी कार को घर से बाहर खड़ा करते हैं तो सावधान हो जाइए। हो सकता है कि आप सुबह उठें तो कार के टायर ही गायब हों। शहर की एक पॉश कॉलोनी में चोरों ने ऐसा ही किया। एक कार तीन टायर तो दूसरी के चारों ही गायब थे। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआत में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना रेसकोर्स इलाके की है। यहां पल्लवी जैन पत्नी बिरेश जैन की हुंडई क्रेटा कार घर के सामने खड़ी होती है। बुधवार रात को भी उन्होंने रोज की तरह कार उसी स्थान पर खड़ी की थी। बृहस्पतिवार सुबह उठकर देखा तो उनके होश उड़ गए। देखा कि कार के तीन टायर गायब थे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अभी लोग इस पर माथापच्ची कर ही रहे थे कि पता चला कि सबरवाल परिवार के घर के बाहर खड़ी उनकी होंडा कार के तो चारों पहिये ही चोरी कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


पल्लवी जैन ने शहर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि, अजय सबरवाल की ओर से आराघर चौकी में तहरीर दी गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहां के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ लीड मिली है, जिसके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed