फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car OverTurned On Mussoorie Dhanaulti Road, Two Youth Injured

उत्तराखंडः मसूरी और कालसी में हुआ कार हादसा, छह लोग घायल

Mon, 17 Feb 2020 07:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी (देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Feb 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Car OverTurned On Mussoorie Dhanaulti Road, Two Youth Injured
कार पलटी - फोटो : फाइल फोटो

देहरादून के मसूरी में आज तड़के एक कार धनोल्टी जाते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए हैं। दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके07 -एल-7937 जेपी बैंड से धनोल्टी रोड की तरफ जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरने से बचाने के चलते सड़क पर पलट गई। 
विज्ञापन

हादसे में लालू साहनी पुत्र राजेंद्र साहनी(18) और विनोद साहनी पुत्र छोटू साहनी(35) निवासी लाइब्रेरी चौक घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अलग-अलग स्थानों पर खाई में गिरीं दो कारें, चार गंभीर

Car OverTurned On Mussoorie Dhanaulti Road, Two Youth Injured
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई अलग-अलग स्थानों पर दो कारें गहरी खाई में जा गिरीं। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए लेहमन अस्पताल और कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार जारी है।

पहली घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे खैरवा-तुनिया-कोटी मार्ग पर घटित हुई। इसमें कार सवार तीन लोग कार समेत 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। कार कमरऊ हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रही थी। तुनिया खैरवा गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान चालक राम प्रकाश (40) पुत्र संतराम निवासी ख्युनल कमरु सिरमौर हिमाचल प्रदेश, राकेश शर्मा (26) पुत्र राम प्रकाश शर्मा निवासी सतोन पुरुवाला हिमाचल प्रदेश और अजबीर नेगी (24) पुत्र नत्थी सिंह नेगी निवासी मिंडाल चकराता के रूप में हुई। 
 

दूसरी घटना में एक व्यक्ति कार समेत गहरी खाई में जा गिरा

वहीं दूसरी घटना कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग पर कोथी-भौंदी गांव के समीप हुई। जिसमें एक व्यक्ति कार समेत गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार रविंद्र तोमर (24) पुत्र महेंद्र सिंह तोमर निवासी ग्राम लुहन थाना कालसी बीते रविवार देर रात अपने मित्र विनय तोमर (25) पुत्र कलम सिंह तोमर निवासी लख्सयार थाना कालसी के साथ विकासनगर से घर लौट रहा था।

रात करीब 12:30 बजे कोंथी भौंदी गांव के पास चढ़ाई चढ़ने के दौरान कार अचानक बंद हो गई। कार में आई खराबी को देखने के लिए जैसे ही रविंद्र नीचे उतरा कार अनियंत्रित होकर बैक होने लगी। जब तक रविंद्र कुछ समझ पाता तब तक कार गहरी खाई में जा गिरी थी। 

रविंद्र ने मामले की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर विनय तोमर को खाई से बाहर निकाला। विनय के पैर में चोट लगी है। इसके बाद उसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा से कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed