{"_id":"bfca0684a9447d5b1d4c0d37d8932187","slug":"car-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का स्टेयरिंग थामना है तो, कमाओ '50 हजार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का स्टेयरिंग थामना है तो, कमाओ '50 हजार'
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून
Updated Wed, 28 Aug 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आप 50 हजार रुपया माहवार कमाते हैं तभी कार लेने का ख्वाब देख सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने नई कार लोन स्कीम लागू कर दी है।
विज्ञापन
पढ़े, रुपये के लुढ़कने से महंगा हुआ मनोरंजन
विज्ञापन
इसके तहत कार लोन लेने के लिए आवेदक की कुल वार्षिक आय छह लाख या इससे अधिक होनी आवश्यक है। अब नई स्कीम के तहत ही तमाम कारों, एसयूवी/एमयूवी की खरीद के लिए लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे छह लाख वार्षिक आय से कम वाले लोन लेने के तलबगार बेहद परेशान हैं। बैंक ने इसी सोमवार से बदले हुए नियम लागू भी कर दिए हैं।
पढ़े, अब गाड़ी देगी आपको 'दर्द'
बता दें कि इससे पूर्व तीन लाख रुपये वार्षिक आय वाले आवेदकों को लोन मिल रहा था। इसकी री-पेमेंट अवधि सात साल तय की गई है।
85 प्रतिशत तक ही लोन
चौपहिया वाहन की कुल कीमत का 85 प्रतिशत ही लोन मिल सकेगा। लोन लेने में प्रोसेसिंग फीस भी चुकानी होगी, जो 0.51 पड़ेगी। इसका दायरा न्यूनतम 1020 रुपये से लेकर अधिकतम 10,200 रुपये तक तय किया गया है।
ग्राहक निराश
कार लोन के इच्छुक जब बैंक पहुंचे तो उन्हें इस नई योजना के बारे में पता चला। उनका पूछना था कि जिसकी आय 25-30 हजार रुपये है और वह कार लेने का इच्छुक है तो क्या करेगा? कार लोन लेने के लिए इस शर्त का लगा देना उनके गले कतई नहीं उतर रहा।
लोन के लिए जरूरी कागजात
तीन माह का बैंक स्टेटमेंट, ताजा सेलरी स्लिप, दो फोटोग्राफ, रेजिडेंशियल प्रूफ, आईटीआर, फार्म-16
हां, अब नई व्यवस्था लागू की गई है। रुपये की गिरावट इसका एक कारण हो सकता है। इसके अलावा बैंकों के बढ़ते नान परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) को देखते हुए भी संभवत: ऐसा किया गया है।
- रमेश कुमार, शाखा प्रबंधक, एसबीआई (विधानसभा)
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें