{"_id":"68094fe231f8f8d0690075b2","slug":"car-hits-10-students-one-after-the-other-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-672446-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार ने एक के बाद एक 10 छात्रों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार ने एक के बाद एक 10 छात्रों को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेलाकुई की निगम रोड पर एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी दूसरी कार से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इसकी चपेट में आने से स्कूल से घर जा रहे 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, गुस्साए लोगों ने कार चालक को धुन दिया। लोगों का आरोप है कि चालक नशे में था। कार राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का नर्सिंग सहायक चला रहा था। बुधवार को दोपहर में देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से एक कार निगम रोड की तरफ आ रही थी। उसकी रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई की छुट्टी हुई थी। छात्र-छात्राएं अपने घर की ओर जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी दूसरी कार से टकराकर अनियंत्रित हो गई। वाहन की चपेट में आने से 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। उधर, लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि चालक नशे में है। पुलिस ने चालक को बड़ी मुश्किल से बचाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर, धूलकोट और झाझरा स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। सेलाकुई निवासी अनुष्का रावत (16) पुत्री अमर सिंह रावत, पुरबिया लाइन निवासी सृष्टि (14) पुत्री रोशन लाल और अटक फार्म खैरी निवासी अंकित कुमार (14) पुत्र होशियार चंद्र की हालत गंभीर है। अंकित कुमार वेंटिलेटर पर भर्ती है। अनुष्का एनआईसीयू और सृष्टि का एनएचडीयू में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि कार चालक का नाम विक्रांत है। वह हरिद्वार जिले के रुड़की के नागला का रहने वाला है। वह राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में नर्सिंग सहायक के पद पर कार्यरत है। बताया कि चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल करवाया गया है। घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।