{"_id":"5995d5114f1c1b2b058b4569","slug":"car-hit-two-men-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की कार से दो शिक्षक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की कार से दो शिक्षक घायल, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार एक दरोगा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों शिक्षकों को दरोगा ने ही रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
भगवानपुर के बहबलपुर निवासी सुरेंद्र कुमार एवं अकबरपुर कालसो गांव निवासी साधूराम दोनों शिक्षक है। दोनों बाइक से रोशनाबाद स्थित विभागीय कार्यालय में गए थे।
विज्ञापन
जब वह विभाग से वापस लौट रहे थे तो सिडकुल के समीप एक कार सवार दरोगा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों शिक्षक घायल हो गए।
दरोगा कुलदीप शाह दोनों घायल शिक्षकों को उपचार के लिए हरिद्वार के किसी अस्पताल में ले जाने के बजाए सिविल अस्पताल रुड़की लेकर आए। उन्होंने रुड़की सिविल अस्पताल में दोनों शिक्षकों को भर्ती करा दिया है। दोनों शिक्षकों को काफी चोटें आई है।
विज्ञापन