फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car fell into shakti nahar vikas nagar

देहरादूनः देर रात शक्ति नहर में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, एक अभी भी लापता

Fri, 15 Mar 2019 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Mar 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
car fell into shakti nahar vikas nagar
फाइल फोटो - फोटो : ANI

देहरादून जिले के विकासनगर में गुरुवार देर रात शक्ति नहर में एक कार गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक विकासनगर में कुल्हाल के पास माटक माजरी पर एक कार नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस, जल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


कार हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दो लोगों को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया है। जबकि कार में सवार एक व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी ढूंढ-खोज में लगी हुई है। बताया गया है कि यह सभी लोग कोटद्वार के रहने वाले हैं जो चंडीगढ़ पीजीआई से मरीज को लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात उनकी कार मटक-माजरी के पास अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गई।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गणेश पुत्र चंद्रमोहन, संजय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी कलालघाटी(पौड़ी) को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया है। इनके अलावा कार में विमलेश कुमार पुत्र वेदप्रकाश, मतीदास पुत्र रहीमदास, दर्शनी देवी पत्नी मतीदास, हरीश चंद सवार थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गोताखोर टीम गुड्डू की तलाश में जुटी हुई है। कुल्हाल पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे गुरुवार को तीन घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। ताछला के समीप चट्टान से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से वाहनों का संचालन नहीं हो पाया, जिससे लोगों को तीन घंटे तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह 5.30 बजे के लगभग ताछला में चट्टान से सड़क मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आठ बजे के लगभग ऑल वेदर कार्य में जुटी कंपनियों के जेसीबी से मलबा साफ करने का काम शुरू किया गया। मलबा साफ करते-करते एक घंटा लग गया।

इस दौरान सड़क मार्ग के दोनों तरफ सैकड़ों लोग और वाहन फंसे रहे। मलबा साफ होने के बाद आंधे घंटे तक वहां पर जाम की समस्या भी बनी रही। वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम लग गया था। किसी तरह जाम खुलने के बाद वहां फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed