फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch in hanol during going visit mahasu devta women killed

महासू देवता के दर्शन को जा रहे यात्रियों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch in hanol during going visit mahasu devta women killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

त्यूनी-हनोल मोटर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। कार में दो बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से पीएचसी त्यूनी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक कार से कुछ लोग बुधवार सुबह नेरवा हिमाचल प्रदेश से हनोल महासू देवता के दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में दो बच्चों समेत पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 2:30 बजे त्यूणी-हनोल मार्ग पर मेंद्रथ के पास कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला और पीएचसी त्यूनी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि मृतका की पहचान संतोष ठाकुर पत्नी देवेंद्र ठाकुर निवासी थातोच टिकर हाल निवासी नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान आशा देवी (42) पत्नी कुलदीप सिंह निवासी ईन्नोरा तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, सरवन सिंह (64) पुत्र श्याम सिंह निवासी टिकरी तहसील नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश, मिसरू पुत्र मोजी निवासी प्यूनल त्यूनी, शिवांग (5) और शबह ठाकुर (6) दोनों पुत्र देवेंद्र ठाकुर निवासी थरोच टिकर हाल निवासी नेरुवा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

घायलों और मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम में कॉस्टेबल लोकेंद्र, संदीप, जयेंद्र, होमगार्ड संसार सिंह, अग्निशमन कर्मी गिरीश चंद्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed