फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch in barkot uttarakhand four died

उत्तराखंडः गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत और चार गंभीर घायल 

Sat, 15 Feb 2020 08:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 08:18 PM IST
सार

  • चार लोग गंभीर घायल, रेफर, कुंड की जातर मेले से बड़कोट लौट रहे थे ग्रामीण
  • दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार में सवार थे आठ लोग
  • कार खाई में गिरने से पिता-पुत्री समेत चार की मौत 

विज्ञापन
Car fell into ditch in barkot uttarakhand four died
घायलों को रेस्क्यू कर बड़कोट अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंड की जातर से बड़कोट लौट रही एक ऑल्टो कार बड़कोट से करीब आधा किमी पहले यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक पिता-पुत्री भी शामिल हैं, जबकि उसकी पत्नी और बेटे समेत चार घायलों को रेस्क्यू कर बड़कोट अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


शनिवार को कुंड की जातर से लौट रही एक कार शाम करीब साढ़े चार बजे बड़कोट से आधा किमी पीछे अनियंत्रित होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही हर कोई घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। खड़ी ढाल वाले हिस्से में रेस्क्यू अभियान के दौरान भारी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

हायर सेंटर देहरादून रेफर किया

हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष चार घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया। हादसे में कार चला रहे डख्याट गांव निवासी देशराज (27) पुत्र किताब सिंह जयाड़ा, बनास गांव निवासी सीमा (36) पत्नी रणवीर सिंह, निषणी गांव निवासी नवीन चौहान (32) पुत्र जगदीश और उसकी डेढ़ साल की बेटी अर्पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में नवीन की पत्नी सीता देवी (27) एवं पुत्र नैनिस (3), कार मालिक प्रीतम पुत्र विजय सिंह निवासी बनास तथा बड़कोट थाने में तैनात सिपाही मनवीन की पत्नी प्रमिला (27) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बड़कोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया ओवरलोड को ही हादसे का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed