फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car fell into ditch at pauri.

उत्तराखंडः कार खाई में गिरी, चार की मौत

Tue, 09 Dec 2014 08:12 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Dec 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
car fell into ditch at pauri.

टिहरी में मुखेम-सिरवाडी मोटर मार्ग पर बीते दिन दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में मृत तीनों लोगों का पोस्टमार्टम कर शव रविवार को परिजनों को सौप दिए गए। इस बस दुर्घटना में महेश सेमवाल, कुंवर सिंह रजवार निवासी मुखेम और बस चालक आनंद सिंह पंवार निवासी धौतरी लोदाण की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


रविवार को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया है। अपराह्न बाद मृतकों का दाह संस्कार मुखेम में उनके पैतृक घाट पर किया गया।
विज्ञापन


इधर, सीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सालय के प्रभारी आनंद सिंह चौहान ने सीएमओ को चिकित्सालय में ओपीडी स्पिल और दस्ताने ने होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी से समूह ग की परीक्षा देकर लौट रहे थे सभी

car fell into ditch at pauri.

उत्तराखंड पौड़ी में चोरीखाल के पास रविवार देर रात एक मारुति कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवक और एक महिला की मौत हो गई। कार सवार पौड़ी से समूह ग की परीक्षा देकर लौट रहे थे। सभी बैजरों और धूमाकोट के थे।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची, जिसके बाद जरूरी कार्रवाई की गई। मृतकों के परिजनों को सूचना पहुंचा दी गई है।

परिवार के छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर

चंबा-नई टिहरी मार्ग पर सुरसिंगधार के पास सोमवार की सुबह एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों के घायल हुए।

सभी लोग रुड़की से नई टिहरी आ रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed