{"_id":"583a8d8d4f1c1b5f29087fbc","slug":"car-fell-into-alaknanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः अलकनंदा में गिरी कार, कार चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः अलकनंदा में गिरी कार, कार चालक लापता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 Nov 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर-देलचौरी मोटर मार्ग पर कीर्तिनगर मोटर पुल से करीब 100 मीटर आगे शनिवार देर रात विल्वकेदार गांव के समीप एक कार अलकनंदा नदी में समा गई। रविवार को पुलिस ने कार नदी से बाहर निकाल ली, लेकिन कार चालक का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ के गोताखोर बुलाए हैं। यह दुखद घटना कार चालक के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एनआईटी गेट के समक्ष भक्तियाना में स्वीट शॉप चलाने वाला जयपाल सिंह पंवार पुत्र (36) शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे अपने भाई के साथ कार में घर पहुंचा। घर के ऊपर सड़क में अपने भाई को उसने चौड़े स्थान पर कार मोडने की बात कही। घर से करीब 100 मीटर दूर कार को मोड़ते समय वह नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 50 मीटर नीचे अलकनंदा में जा गिरी।
विज्ञापन
वाहन गिरने की सूचना ठीक सामने कीर्तिनगर के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। लेकिन ना तो कार का पता चला ना ही कार सवार का। रविवार सुबह पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। क्रेन की मदद से नदी में गिरी कार को बाहर निकाला। लेकिन उसके अंदर कोई नहीं मिला। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलवाए गए हैं।
विज्ञापन
एक माह पूर्व ही खरीदी थी कार
जयपाल ने लगभग एक माह पूर्व ही कार खरीदी थी। घटना से पहले उसके भाई ने घर के ऊपर ही कार मोडने को कहा था। लेकिन उसने चौड़े स्थान पर कार मोडने की बात कही। विजय के दो बच्चे हैं।