फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car falls while taking a turn in Mussoorie, two people

Dehradun News: मसूरी में मोड़ काटते समय गिरी कार, नीचे खड़े स्कूटी सवार दो लोग घायल

Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Car falls while taking a turn in Mussoorie, two people
शहर में बालाहिसार के पास एक कार मोड़ काटते समय नीचे गिर गई। बैंड के नीचे खड़े स्कूटी सवार दो लोग चपेट में आकर घायल हो गए। कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि वैगनआर कार टिहरी बाईपास रोड को जोड़ने वाले बालाहिसार-झड़ीपानी लिंक मार्ग पर बार्लोगंज से मसूरी की ओर आ रही थी। बालाहिसार हिलबर्ड स्कूल के पास मोड़ काटते समय कार अनियंत्रित हो गई और नीचे गिर गई। इससे नीचे सड़क पर खड़े स्कूटी सवार प्रदीप पैन्यूली (34) निवासी चंबा और नरेंद्र (32) निवासी भंडार गांव चंबा चपेट में आ गए। इससे प्रदीप के सिर और छाती में गंभीर चोट आई है, वहीं नरेंद्र सिंह नेगी के हाथ में हल्की चोट आई। कार चालक विजय को भी हल्की चोट आई। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर घायल प्रदीप को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed