फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Fall into Ditch in nainital Two death during Going for namkaran sanskar

नैनीताल: नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, कार खाई में गिरने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तेश्वर/पहाड़पानी (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तेश्वर/पहाड़पानी (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Car Fall into Ditch in nainital Two death during Going for namkaran sanskar
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के नैनीताल में धारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पट्टी गहना के दरमोली के पास रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वैगनार कार (यूए 04बी-0623) अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


108 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पद्मपुरी भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों के हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यह सभी लोग दरमोली में अपने परिचित के घर एक नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के मुताबिक महेंद्र सिंह देवलिया उर्फ सोनू (30) पुत्र आन सिंह निवासी अनोठी रामगढ़ ब्लॉक अपनी कार से अल्मोड़ा की सीमा से सटे दरमोली इलाके में एक नामकरण संस्कार में शामिल हो जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामगढ़ ब्लाक के पोखरी बाजार में इन लोगों को कांति देवी (65) पत्नी मनोरथ निवासी पंगराडी, लक्ष्मण सिंह देवलिया (40) पुत्र नाथू सिंह निवासी अनोठी, दीपक पांडे (30) पुत्र पीतांबर पांडे निवासी भदोठी और गोपाल दत्त (35) पुत्र भुवन चंद्र निवासी घोडाकोट अल्मोड़ा मिले।

तीनों घायल हल्द्वानी एसटीएच रेफर

इन लोगों को भी नामकरण संस्कार में जाना था, लिहाजा सभी लोग सोनू की कार में सवार हो गए। पोखरी बाजार से कार करीब एक से डेढ़ किलोमीटर आगे गई होगी तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

कार को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी और कार में सवार घायलों की मदद के लिए खाई में उतरे तो पता चला कि कांति देवी और महेंद्र सिंह देवलिया उर्फ सोनू की मौत हो चुकी थी, जबकि लक्ष्मण सिंह देवलिया, दीपक पांडे और गोपाल दत्त गंभीर रूप से घायल हैं।

तीनों को सड़क पर लाकर फौरन 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पद्मपुरी ले जाया गया। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया।

विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नयाल, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग जिला प्रशासन से की है।

धमोला रामलीला कमेटी के सचिव को वाहन ने कुचला

कालाढूंगी के धमोला में कालाढूंगी-रामनगर मार्ग पर रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले धमोला रामलीला कमेटी के सचिव राजू बिष्ट को वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका एक पैर भी कटकर अलग हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 कांग्रेस नेता बहादुर सिंह बिष्ट के छोटे भाई राजू बिष्ट (43) रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कुछ लोगों ने उन्हें धमोला में सड़क पर पड़े देखा तो होश उड़ गए। उनके घर सूचना दी गई।

आनन-फानन में उन्हें हल्द्वानी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर किसी वाहन की नंबर प्लेट पड़ी मिली है। पुलिस इस आधार पर टक्कर माने वाले वाहन की तलाश कर रही है। राजू बिष्ट के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed