उत्तरकाशी में एक और हादसा, कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंजियाली पुरोला मार्ग पर एक अाल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं तीसरे यात्री की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुरोला से देहरादून जा रही एक आल्टो कार नौगांव से पहले गोलना के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कार्य किया।
आल्टो में सवार रीना (50 वर्ष) पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी पुरोला और नितिन (27 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह निवासी खडकिया सेम पुरोला की मौके पर ही मौत हुई। वहीं, हादसे में घायल हुए चिराग (26 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी पुरोला गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा रिखाऊंखड्ड के पास यमुना में गिरी थी बस
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा रिखाऊंखड्ड के पास रविवार दोपहर एक बस अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी थी।
हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। घायलों का रेस्क्यू करने के बाद छह गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर और शेष आठ को एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बस चालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग रॉड टूटने के कारण हादसा हुआ।
रविवार सुबह हनुमानचट्टी से विकासनगर के लिए निकली लोकल यात्री बस दोपहर सवा बारह बजे डामटा रिखाऊंखड्ड के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरी। बस के पीछे चल रहे टैक्सी वाहन के चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।