{"_id":"6ac291e3de3a3c46480466f0","slug":"car-driver-fined-for-hitting-someone-from-the-opposite-direction-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1082536-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विपरीत दिशा से टक्कर मारने पर कार चालक का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विपरीत दिशा से टक्कर मारने पर कार चालक का चालान
Sun, 04 Oct 2026 11:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रविवार को गलत दिशा और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। सीओ विवेक कुटियाल ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार के चालक अतुल ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक और सवारियों ने सड़क पर यातायात बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और वाहनों के दस्तावेजों की जांच की।
अतुल ने वाहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। गलत दिशा और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर उसका चालान किया गया। वहीं दूसरी कार के चालक विकास सरोज वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में निजी वाहन का व्यावसायिक उपयोग करने और बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहन चलाने की बात सामने आई। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। इसके अलावा चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। संवाद