फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car collided with tractor trolley, two youths killed, two serious

सड़क दुर्घटना में ढकरानी गांव के दो युवकों की मौत

Thu, 22 Oct 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor trolley, two youths killed, two serious
विकासनगर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीते मंगलवार देर रात एक कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में ढकरानी गांव के दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों युवक एक कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात को विकासनगर थाना क्षेत्र के ढकरानी गांव से एक बरात बिजनौर के रामजीवाला गांव के लिए रवाना हुई। नदीम, असलम, छोटू और फिरोज भी एक कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। नजीबाबाद के समीप उनकी कार ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में नदीम और असलम की मौत हो गई। जबकि, फिरोज और छोटू घायल हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए प्रधान अयूब हसन ने बताया कि दुख की इस घड़ी में पूूरा गांव शोक संतप्त परिवार के साथ है। दोनों युवकों के शव गांव पहुंच गए हैं। इससे गांव में मातम छाया हुआ है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने गांव पहुंच कर घटना पर गहरा दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed