{"_id":"66544f84889374e8bf042b15","slug":"car-caught-fire-on-the-highway-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची अफरातफरी, चालक ने तुरंत कूदकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची अफरातफरी, चालक ने तुरंत कूदकर बचाई अपनी जान
Mon, 27 May 2024 02:53 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 27 May 2024 02:53 PM IST
सार
एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। चालक ने तुरंत गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी।
विज्ञापन
कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक वाहन में आग लग गई। जिसमें बैठे ड्राइवर अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल रोशनाबाद हरिद्वार ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपने आप को बचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, राहत- बचाव के लिए सेना से ली जा रही मदद
विज्ञापन
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहन की आग को बुझाया गया। वाहन में अमन कुमार अकेले बैठे थे। बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिसका तेजी से पीछा करते हुए वह यहां तक पहुंचे थे। अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण आग लगना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। वाहन को साइड लगा दिया है। कोई जनहानि नहीं है।