फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car caught Fire in suspicious Condition in dehradun

देहरादून: घर के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

Wed, 13 Nov 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Nov 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Car caught Fire in suspicious Condition in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

शहर के प्रीतम रोड पर खड़ी एक कार में मंगलवार को आग लग गई। समय रहते पास में खड़ी कई कारों को हटा लिया गया,  अन्यथा बड़ा अग्निकांड हो सकता था। कार में आग लगी थी या फिर लगाई गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फायरकर्मी जब तक मौके पर आए तो तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। 

विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन निवासी गौरव मंगलवार सुबह एक चिकित्सक के यहां आए थे। चिकित्सक ने उन्हें शाम को दोबारा आने को कहा था। गौरव दोपहर को अपने दोस्त के प्रीतम रोड स्थित आवास पर पहुंच गए। बाहर खड़ी उनकी कार में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


धुआं निकलता देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया तो गौरव व अन्य लोग बाहर आ गए। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार के आगे-पीछे कई वाहन खड़े थे। आननफानन में इन वाहनों को वहां से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कार में आग शार्ट सर्किट से लगी है या फिर किसी ने लगाई थी। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed