{"_id":"5dfb4e628ebc3e87984d3482","slug":"car-accident-two-families-returning-from-nainital-two-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल से वापस लौट रहे दो परिवारों की कार दुर्घटनाग्रस्त, बच्ची सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल से वापस लौट रहे दो परिवारों की कार दुर्घटनाग्रस्त, बच्ची सहित दो लोगों की मौत
Thu, 19 Dec 2019 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/रामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/रामनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार कार
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल से वापस लौट रहे नगर के दो परिवारों के लोगों की कार छोई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते रोज मानपुर रोड निवासी अमन रंधावा अपनी पत्नी राशि रंधावा और चार साल की बेटी माहिरा, मनदीप लूथरा पुत्र अशोक लूथरा तथा पारस रावल उर्फ बबलू निवासी आवास विकास बोलेरो से नैनीताल घूमने गये थे। देर रात नैनीताल से वापस लौटते समय छोई के पास बोलेरो चला रहे पारस रावल ने लघु शंका के लिए बोलेरो रोकी। इस बीच अमन रंधावा ने ड्राइविंग सीट संभाल ली।
विज्ञापन
Trending Videos
अमन रंधावा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया
कुछ ही दूर चलने के बाद एक तीव्र मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो के पलटते ही चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में अमन रंधावा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान माहिरा की मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान माहिरा की मौत हो गई।